logo

देवघर इमारत हादसे में हुई मौत पर बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

DEOGHAR07.jpg

रांची  

देवघर स्थित एक पुराने मकान के गिर जाने से 3 लोगो की हुई दर्दनाक मौत पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गहरा शोक प्रकट किया है। मरांडी ने कहा कि घटना को सुनकर मर्माहत हूं। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कहा कि ईश्वर परिजनों को धैर्य एवम साहस प्रदान करें।

गौरतलब है कि आज देवघर में 3 मंजिला इमारत गिरने से 3 लोगों की मलबे मे दबकर मौत हो गई। वहीं 4 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया। सबसे पहले 3 बच्चों को बाहर निकाला गया। मासूम के बचने को लेकर सिविल सर्जन ने कहा है यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। बता दें कि रविवार को अहले सुबह 3 मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। इस दौरान करीब 7 लोग मलबे में दब गए थे। 


बता दें कि घटना देवघर के नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास घटी है। जानकारी के अनुसार सीता होटल के पास स्थित हंसकुप का बगल वाला भवन अहले सुबह भरभराकर गिर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मकान में कई लोग रहते थे। डीसी ने कहा है कि बिल्डिंग के आसपास कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। संभवत: मकान पुराना रहा होगा, जिसकी वजह से यह ढह गया। बिल्डिंग के गिरने की जांच कराई जाएगी। 


 

Tags - Babulal marandiDEOGHAR accidentJharkhand News