logo

बाबूलाल मरांडी ने BJP कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, कहा- मोदी तीसरी सरकार इन्हीं की मेहनत से बन पाई 

bm09.jpg

धनबाद  

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज धनबाद में कार्यकर्ता सम्मान एवम विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा में कहा कि मोदी की तीसरी सरकार कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही बन पाई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही जमीनी स्तर पर पार्टी की विचारधारा के लिए जूझता है। संघर्ष करता है। जनता से संवाद करता है, रोज-रोज होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाता है। कहा कि ऐसे कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है। इनका मान सम्मान बढ़ाना नेतृत्व का कर्तव्य है। कहा कि आज तीसरी बार मोदी सरकार यह महान और ऐतिहासिक उपलब्धि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है।

मरांडी ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य है। राज्य की भ्रष्ट और निकम्मी ठगबंधन सरकार से मुक्ति दिलाना। उन्होंने कहा कि यह धोखेबाज सरकार है। जिसने युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता का वादा कर वोट प्राप्त किया। लेकिन सत्ता में आते ही इसे भुला दिया। सदन में मुख्यमंत्री ने 5 लाख नौकरी देने, बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही। लेकिन नौकरी देने के नाम पर नौकरियों की बोली लगाई गई। प्रश्न पत्र लाखों में बेचे गए। जेपीएससी जेएसएससी की सभी परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। आज युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त है। रोज रोज हत्याएं हो रही। राजधानी में सरेआम गोलियां चल रही। जेल से भी अपराधी धमकी दे रहे हैं। व्यवसायियों से खुलेआम फिरौती मांगी जा रही है। ऐसे में राज्य में कौन उद्योग धंधा लगाएगा। लगे हुए उद्योग भी बंद हो रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी वसूली में लगे रहते हैं। अपराधी बेखौफ अपराध को अंजाम देते हैं। बहन बेटियां असुरक्षित हैं। सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं रोज हो रही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट निकम्मी गठबंधन सरकार से मुक्ति दिलाने का संकल्प लें।


 

Tags - Babulal marandiBJPworkerJharkhand News