logo

गुमला : बाबूलाल मरांडी ने शहीद अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका योगदान देश नहीं भूल सकता

tjunsrurswun.jpg

द फॉलोअप डेस्क
परमवीर चक्र विजेता लांस नायक शहीद अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गुमला पहुंचे। उन्होंने परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के मुख्य द्वार पर स्थापित लांस नायक अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संपूर्ण देश को उनके अदम्य साहस और बलिदान से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अल्बर्ट एक्का का योगदान देश कभी नहीं भूल सकता। आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर हम उनके बलिदान को नमन करते हैं। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Tags - Latest Gumla News Gumla News Updates latest Gumla Updates latest news Jharkhand Jharkhand News Updates latest jharkhand News latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi latest Gumla News Gumla news updates latest Gumla news