logo

अब 19 नहीं बल्कि इस दिन लोहरदगा में होगा बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम

वोवहतोत2.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष  बाबूलाल मरांडी के लोहरदगा में जनसभा के कार्यक्रम की तिथि में बदलाव हुआ है। पहले यह कार्यक्रम 19 सितंबर को होना था, जिसे बदला गया है। कार्यक्रम को लेकर बीजेपी तैयारी में जुट गई है। प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर निर्देश दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम लोहरदगा के समाहरणालय मैदान में 3 सितंबर को होगा। 

मिशन 2024 की तैयारी

बाबूलाल मरांडी के कार्यक्रम में हजारों की भीड़ को लेकर भाजपा जुटी हुई है। भाजपा का कार्यक्रम लोहरदगा में इस वजह से भी महत्वपूर्ण हो जाता है, कि यहां पर कांग्रेस के विधायक और झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव विधायक हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाने को लेकर बाबूलाल मरांडी के कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी कर रही है। यह कार्यक्रम भी मिशन 2024 का एक हिस्सा है। कांग्रेस की ओर से भी यहां पर कई प्रत्याशी संभावित रूप से नजर आ रहे हैं। बाबूलाल मरांडी का लोहरदगा में यह कार्यक्रम भाजपा की मजबूती और कांग्रेस पार्टी कमजोर करने को लेकर भी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM