logo

सनातन का समूल नाश' वाले बयान से स्पष्ट हुआ I.N.D.I.A का एजेंडा, बरही में बोले बाबूलाल

a14.jpeg

बरही (हजारीबाग):

संकल्प यात्रा के तीसरे चरण के तहत बरही पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला। खोरठा भाषा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सनातन धर्म का समूल नाश करने वालों के साथ खड़े हैं। मुंबई में होने वाले डॉट इंडिया गठबंधन के बैठक के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे के बयान से इनका एजेंडा सामने आ गया है। सनातन के समूल नाश करने का बयान स्पष्ट करता है कि ये लोग देश की प्रगति देखना नहीं चाहते हैं। मोदी जी के बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी गठबंधन हताशा में है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति ख़त्म करने के बयान पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपना स्टैंड क्लीयर करना चाहिए। 

हेमंत राज में चौपट हो गई विधि-व्यवस्था! 
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत राज में झारखंड का विकास तो नहीं हुआ बल्कि क़ानून व्यवस्था चौपट हो गया। प्रत्येक दिन 5 से ज़्यादा हत्या, दुष्कर्म, अपहरण की घटना से झारखंड भयभीत है। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली और हेमंत सरकार के ख़िलाफ़ बोलने वालों पर केस करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में कोयला, बालू, पत्थर, ज़मीन की लूट मची है। अंचल ब्लॉक और ज़िला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त प्रदेश बनाना है तो झारखंड से हेमंत सरकार को हटाना है और भाजपा को लाना है। 

ट्रांसफर-पोस्टिंग में कमीशनखोरी का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी दिल्ली से योजनाएँ भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन उसमें भी बंदरबाँट कर रखा है। ED के करवाई से हेमंत डर कर भाग रहे हैं। हेमंत सरकार दलालों, बिचौलियों को बचाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफ़र पोस्टिंग और योजनाओं में हेमंत सरकार पैसा लेना बंद करे भ्रष्टाचार ख़ुद समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर घर में नल से जल हेतु योजना दिया था वह झारखंड में हेमंत सोरेन के कारण फेल हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आएगी तो भ्रष्टाचार समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि अटल जी ने झारखंड राज्य के सपने को साकार किया था और गाँव गाँव सड़क, नदी नालों पर पुल पुलिया और बिजली दिया था। इस प्रदेश को संवारने का कार्य भी भाजपा ही करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चाँद पर पहुँच गये अब सूर्य की बारी है। उन्होंने 2024 में केंद्र में मोदी जी को प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। 

सांसद जयंत सिन्हा ने गिनाई केंद सरकार की उपलब्धि
संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ का संकल्प लेना है। हेमंत को हटाना है बाबूलाल को लाना है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार से ज़्यादा निकम्मी सरकार पूरे देश में नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कांग्रेस के विधायक के माध्यम से कोयला, बालू, गाय, अफ़ीम, शराब की तस्करी हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने बरही विधानसभा को कई सौग़ात दिया है। वन्दे मातरम् ट्रेन, अस्पताल, कृषि अनुसंधान रिसर्च सेंटर समेत अनेक योजनायों का कार्य प्रगति पर है। 


हेमंत सरकार पर जमकर गरजे पूर्व बीजेपी विधायक     
पूर्व विधायक मनोज यादव ने स्थानीय विधायक पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक के संरक्षण में जनवितरण प्रणाली में धांधली हो रहा है। बिजली के ट्रांसफ़ॉर्मर उड़ जाने पर विधायक कमीशन लेकर नया ट्रांसफ़ॉर्मर दे रहा है। उन्होंने कहा कि बरही विधानसभा में अवैध कारोबार का सेंटर खुल गया है। विधायक व विधायक पुत्र मिलकर नक़ली शराब, ब्राउन सुगर, गौ तस्करी, करवा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड कि जनता बाबूलाल जी से आशा भारी निगाह से देख रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और झारखंड में। बाबूलाल की सरकार बनानी है। बाबूलाल के नेतृत्व में झारखंड की तस्वीर और तक़दीर बदलेगा।