logo

बाबूलाल मरांडी का खुलासा, चीन से चल रहा कांग्रेस का आईटी सेल

twit.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक ट्वीट कर राजनीति गलियारे में खलबली मचा दी है। एक स्क्रीन शॉर्ट साझा कर बताया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आईटी सेल चीन से संचालित हो रहा है। इसे उन्होंने बड़ा खुलासा बताया है। उन्होंने कहा है कि इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने जो स्क्रीन शॉर्ट शेयर किया है उसमें डोमेन नेम cogressitcell.com दिख रहा है। जिसका लोकेशन चीन का है। इसी को आधार बनाते हुए उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का आईटी सेल चीन से चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट किया है  जिसमें उन्होंने सेना में फूट डालने का आरोप राहुल गांधी पर लगाया।

 


सेना में फूट डालने की कोशिश
बाबूलाल ने एक 23 सेकंड का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी सेना के कुछ लोगों ने वन रैंक वन पेंशन मुद्दे पर बात कर रहे हैं। इसपर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सेना में फूट डालना चाहते हैं। बाबूलाल मरांडी कह रहे हैं कि ये शर्मनाक है! क्या कांग्रेस  के युवराज हर भारतीयों के लिए गर्व का प्रतीक हमारी सेना में फूट डालना चाहते हैं? आख़िर वे किसके इशारे पर जवानों को ऑफिसर्स के खिलाफ़ भड़काने की कोशिश कर रहे हैं ? दरअसल वीडियो में राहुल गांधी कह रहे हैं कि वन रैंक वन पेंशन में सेना के अधिकारियों को ज्यादा फायदा मिला। जो हमारे जवान हैं, उनका कम फायदा मिला। वन रैंक वन पेंशन जवानों को ज्यादा जरूरी होता है। लड़ता तो जवान है। अफसर भी लड़ता है लेकिन जवान हजारों में लड़ता है। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी सेना में फूट डाल रहे हैं।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N