logo

बीजेपी सरकार ने आदिवासियों का मान बढ़ाया, मोदी सरकार में ही जनजातियों का सर्वांगीण विकास संभव- बाबूलाल

a762.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लातेहार के चंदवा में स्व. रामदेव गंझू की 8वीं पुण्यतिथि पर खरवार भोक्ता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारतीय इतिहास में जनजाति समाज का संघर्ष और बलिदान का गौरवशाली इतिहास है। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति से पहले बिरसा मुंडा और सिद्धो-कान्हू जैसे जनजातीय नेताओं ने अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ संघर्ष किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अलग झारखंड राज्य की लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार अटल बिहारी वाजपेयी ने सपना पूरा किया।

 

बीजेपी ही करेगी आदिवासियों का सर्वांगीण विकास! 
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनजाति समाज के त्याग और बलिदान का आजाद भारत के पहले सत्ताधारियों ने 60 वर्षों तक सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकारों ने हमेशा जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए काम किया है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया। संताली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूचि में जगह दी। मोदी मंत्रिमंडल में 8 मंत्री जनजाति समाज से आते हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर अलग राज्य का गठन किया और अब मोदी सरकार ने उनकी जयंती पर राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस मनाकर पूरे समुदाय का सम्मान, स्वाभिमान और गौरव को बढ़ाया। 

सफलता के लिए परिश्रम और संघर्ष ही एकमात्र रास्ता
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर जनजाति समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू बैठी हैं। उन्होंने स्वर्गीय रामदेव गंझू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जो समाज के लिए जीता है। अपना सर्वोच्च न्योछावर करता है उन्हें आने वाली पीढ़ियां युगों-युगों तक याद करती है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सफलता के लिए परिश्रम और संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है।