logo

भ्रष्ट योजनाओं को बजट में कॉपी-पेस्ट कर दिया, लोक कल्याण उद्देश्य नहीं- बाबूलाल मरांडी

a5315.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार ने आज विधानसभा में अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। सरकार ने बजट को विकासोन्मुखी बताते हुए कहा है कि इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट पर सभी दलों की प्रतिक्रिया आ रही है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बजट की आलोचना करते हुए इसे खाओ-पकाओ बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह न केवल अदूरदर्शी बल्कि विकास विरोधी बजट भी है। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री द्वारा पेश इस बजट में विकसित झारखंड का विजन नहीं दिखता। 

बजट में दूरगामी सोच का अभाव
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बजट राज्य को लुटने और लुटवाने वाला है। इसमें न तो कोई दूरगामी सोच है ना ही लोक कल्याणकारी योजनाओं का समावेश नहीं है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मौजूदा बजट में लूट-खसोट की योजनाओं को ही कॉपी-पेस्ट कर दिया गया है। अधिकारियों के लिए लूट का रास्ता खुला रखा गया है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ठगबंधन सरकार ने किसानों से 4 साल पहले 2 लाख तक की ऋण माफी का वादा किया था लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। बेरोजगारी भत्ता का वादा भी खोखला साबित हुआ। 

गठबंधन ने जनता के साथ अन्याय किया
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को बंद करके मौजूदा गठबंधन सरकार ने झारखंड की जनता के साथ अन्याय किया। किसानों के साथ अन्याय किया। उन्होंने कहा कि किसान, अभी तक धान के बकाये के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगा रहे हैं।