logo

विधानसभा में 5 लाख नौकरी का वादा कर मुकरे सीएम हेमंत, युवा देंगे जवाब- बाबूलाल मरांडी

a6313.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, बोकारो:

बाबूलाल मरांडी ने बोकारो विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान और विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरे 365 दिन साधना और संघर्ष करता है। असली लड़ाई बूथ पर ही होती है। कार्यकर्ता ही बूथों में जूझता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने एनडीए के खिलाफ दुष्प्रचार की सीमा पार कर दी थी। संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने जैसी बातें कही गई। हालांकि, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी आजाद भारत में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं। 

मोदी का तीसरी बार पीएम बनना पचा नहीं!
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी एलायंस के नेता इस बात को पचा नहीं पा रहे। कांग्रेस के युवराज इस बात को  समझ नहीं पा रहे कि आखिर कैसे एक गरीब चाय वाले का बेटा भारत जैसे विशाल देश का तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बन गया। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं। झारखंड को भी देखें तो जनता ने राज्य के ठगबंधन के खिलाफ जनादेश दिया है। 9संसदीय सीट पर एनडीए की जीत हुई। 81लाख मत प्राप्त हुए। 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए गठबंधन आगे रहा। 

जमीन-नौकरी और खनिज की लूट हो रही है!
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में सत्ताधारी गठबंधन के तात्कालीन मुख्यमंत्री सहित 7 मंत्री अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में इंडी एलायंस को जीत नही दिला सके। इंडी एलायंस को 66लाख वोट ही प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को भाजपा पर भरोसा है। राज्य में जितने भी  विकास कार्य दिखते हैं वे भाजपा सरकारों की देन है। कहा कि इंडी ठगबंधन ने तो केवल राज्य को लूटा है। उन्होंने कहा कि खान, खनिज , बालू, पत्थर सब लूट लिए। गरीबों के जमीन लूट लिए। युवाओं की नौकरियां लूट ली। जेपीएससी औ जेएसएससी की एक भी परीक्षा इनके कार्यकाल में सफल नहीं हुई। सारी  भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी। प्रश्न पत्र लीक हुए।पद की लाखों में बोली लगाई गई। उन्होंने कहा कि आखिर गरीब बाप का बेटा कहां से लाखों रुपए रिश्वत देगा नौकरी पाने के लिए।
रोजगार के मुद्दे पर सरकार ने वादाखिलाफी की!

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार ने सभी को ठगा है। 5 लाख प्रतिवर्ष नौकरी देने की बात या बेरोजगारी भत्ता देने की बात विधानसभा के अंदर कही लेकिन किया कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड के लिए कई विकास कार्य किए। हाईवे, सड़क, बिजली, एम्स, हवाई अड्डे, सिंदरी कारखाना को फिर से चालू करना  जैसे कार्य मोदी सरकार की देन है। 

बीजेपी के कार्यकाल में तेज थी विकास की योजनायें
इसके अलावा चाहे बाबूलाल मरांडी की सरकार रही हो या अर्जुन मुंडा या फिर रघुवर दास की। तीव्र विकास की योजनाएं चली। धरातल पर काम दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार तीव्र विकास की कुंजी है। कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनाने के बाद झारखंड को विकसित झारखंड,भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनाने केलिए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाली एन डी ए सरकार बनाने का संकल्प लें।

Tags - Babulal MarandiHemant SorenJharkhand BJPBJPSarkari Naukri