logo

पीएम के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प पूरा करने को तैयार झारखंड- बाबूलाल मरांडी

a237.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में युवा इंटक नेता नेता, यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे को और उनके सैकड़ों समर्थकों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस झामुमो छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राहुल प्रभात, अंजनी पांडे, सखर आलम, बिलाल शेख, रिजवान अंसारी, अजित टुडू, विश्वनाथ  मरांडी, अजय मरांडी, जय प्रकाश, राज शुक्ला, विनोद पासवान, भीम सिंह, विश्वजित सिंह, अजित टुडू, विश्वनाथ मरांडी, नवीन प्रकाश, राज शुक्ला, रविरंजन प्रसाद, मंतोष पाठक, सत्यजीत गुरु, रोशन झा, अश्विनी मिश्रा, अमित कुमार, अजय मरांडी, जयप्रकाश महतो, राजेश गोराई, संतोष यादव, संतन शर्मा, मधुसूधन शर्मा, विद्या ओझा, संजीव कुमार, रूपलाल मांझी, फागु सोरेन, महेश सोरेन, विनोद पासवान, रिजवान अंसारी, आदि शामिल हैं।

पीएम का विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा
बाबूलाल मरांडी ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए झारखंड भी तैयार है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोग लगातार बीजेपी के साथ जुड़ रहे हैं। जनता का भरोसा मोदी जी पर बढ़ता ही जा रहा रहा। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प सत्ता के लिए नही बल्कि गांव , गरीब किसान मजदूर महिला आदिवासी दलित पिछड़े सभी वर्गों की सेवा के लिए है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में वंचित वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़े हैं।आज 25करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

झारखंड में सभी 14 लोकसभा सीट पर एनडीए की जीत
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता के समर्थन से 400 पार का संकल्प पूरा होगा। झारखंड में 14 लोकसभा सीट पर एन डी ए की जीत होगी। उन्होंने कहा राज्य में हेमंत पार्ट 2की सरकार हेमंत सरकार के तर्ज पर ही आगे बढ़ रही। इससे विकास की उम्मीद बेमानी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विकसित भारत केलिए विकसित झारखंड भी जरूरी है। लोकसभा के बाद झारखंड में भी बीजेपी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने का संकल्प लें।

पार्टी नहीं परिवार है भारतीय जनता पार्टी- अमर बाउरी
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि बीजेपी पार्टी नही परिवार है।  रवि चौबे के पार्टी में आने से पार्टी और मजबूत होगी।युवाओं के बीच पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य आज मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है। हमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूती के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।