logo

Ranchi : पूजा सिंघल की गिरफ्तारी झारखंड के गरीबों को लूटने वाले नौकरशाहों के लिए नसीहत: बाबूलाल मरांडी

babulal6.jpg

रांची: 

झारखंड कैडर की सीनियर आईएएस अधिकारी और राज्य की खान एवं उद्योग सचिव पूजा सिंघल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है।  सूत्रों के मुताबिक ईडी का कहना है कि पूजा सिंघल जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। पूजा सिंघल को मनी-लाउंड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया है। 

बाबूलाल मरांडी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया
पूजा सिंघल की गिरफ्तारी को लेकर अब राजनीतिक दलों की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। बीजेपी विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पूजा सिंघल की गिरफ्तारी को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि आईएएस पूजा सिंघल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी की खबर उन कुछ नौकरशाहों के लिए एक नसीहत है जो सत्ता पोषित भ्रष्टाचार में सहभागी बनकर ना केवल झारखंड के गरीबों को लूट कर मालामाल हो रहे हैं बल्कि नियम-कानून को ठेंगे पर रखकर भयादोहन और आतंक का राज कायम किए हुये हैं। 

 

निशिकांत दुबे भी ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया
गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा कि काले धन की मैया पूजा सिंघल (आईएएस) झारखंड के मुख्यमंत्री जी ने इन्हें माइनिंग औ उद्योग विभाग को लूटने के लिए दिया था। ईडी ने आज रांची से गिरफ्तार कर लिया। निशिकांत दूबे ने लिखा कि सूचना के अनुसार इन्होंने पैसे के खेल में राजनेता की भूमिका का भी खुलासा किया। 

 

आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई गिरफ्तारी
गौरतलब है कि पूजा सिंघल पर खूंटी का डीसी रहते 18 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाला का आरोप है। इसके अलावा पूजा सिंघल पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। लंबी पूछताछ के बाद पुख्ता सबूत के आधार पर ईडी ने गिरफ्तार किया है।