logo

बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज और कर्मवीर सिंह ने रांची में किया बीजेपी के दीवार लेखन अभियान का आगाज

a675.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

बीजेपी ने राष्ट्रीय स्तर पर 15 जनवरी से दीवार लेखन  अभियान की शुरुआत की है। आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका विधिवत शुभारंभ किया जबकि झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज में और रांची में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अभियान की शुरुआत की।प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय भी दीवार लेखन अभियान में शामिल हुए।

अभियान के संचालन के लिए टीम का गठन
अभियान के संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय कमिटी के संयोजक सरोज सिंह बनाए गए हैं वहीं सह संयोजक के रूप में अमित सिंह, सूरज चौरसिया और अमित साहू शामिल हैं। अभियान की जानकारी देते हुए सरोज सिंह ने बताया कि झारखंड के 29,000 बूथों पर प्रदेश, जिला, मंडल बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ दीवार लेखन अभियान चलाया जाएगा। सांसद और विधायक भी अपने अपने बूथों पर अभियान में शमिल होते हुए दीवार लेखन करेंगे। बताया कि दीवार लेखन अभियान में पार्टी का कमल निशान बनाते एकबार फिर से मोदी सरकार का नारा लिखा जायेगा।

प्रत्येक बूथ के पांच स्थानों पर होगा दीवार लेखन
सरोज सिंह ने बताया कि प्रत्येक बूथ के 5 स्थानों पर कार्यकर्ता दीवार लेखन करेंगे। उन्होंने बताया कि 16 से 20 जनवरी तक को प्रदेश पदाधिकारी,केंद्रीय मंत्री,सांसद , विधायक, जिला मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने लोकसभा क्षेत्र में बूथों पर दीवार लेखन करेंगे।