logo

रामनवमी पर खूब लाठी भांजते नजर आए बाबूलाल मरांडी, वीडियो हुआ वायरल

तोोूपग2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामनवमी के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाठी भांजते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो रांची के चर्च रोड का बताया जा रहा है, जहां उन्होंने देर रात को निकली जुलूस के दौरान लाठी प्रदर्शन किया। रामनवमी के जुलूस और आयोजनों के बीच उनका यह अंदाज लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें साफ देखा जा सकता है कि बाबूलाल मरांडी पूरे आत्मविश्वास के साथ लाठी भांज रहे हैं। उन्हें देखकर वहां मौजूद लोग काफी उत्साहित नजर आए और उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। रामनवमी के मौके पर रांची सहित पूरे झारखंड में जगह-जगह शोभायात्राएं, अखाड़ा प्रदर्शन और धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। ऐसे में बाबूलाल मरांडी का इस तरह सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना लोगों को काफी अच्छा लग रहा है। उनका यह वीडियो युवाओं में भी काफी जोश भर रहा है। फिलहाल, बाबूलाल मरांडी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।