logo

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, गुमला में अवैध ताजिया स्थापना मामले में कार्रवाई की मांग

babulal30.jpg

गुमला
भाजपा के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गुमला जिले के बड़ाइक मोहल्ला में अवैध रूप से स्थापित ताजिया को हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मरांडी ने कहा कि रूपेश कुमार सिंह की रैयती जमीन पर पिछले 23 दिनों से विशेष समुदाय के लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लकड़ी-बांस से ताजिया स्थापित किया गया है, जिसे हटाने के लिए प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है।
पत्र में आरोपियों के नाम भी उल्लेखित हैं, जिनमें अहमद लेन, मो नसीम, मो तफरेज, मो सलीम, मो कादिर, मो नाजिर, मो सरवर आलम, मो जाहिद अंसारी, मो आरिफ अंसारी और मो सुहैल शामिल हैं। खास बात यह है कि मो आरिफ अंसारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव भी हैं।


मरांडी ने बताया कि शिकायत गुमला थाना में दर्ज की गई है, लेकिन प्रशासन और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की नीति के कारण दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो रही और इससे क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने का खतरा है। बाबूलाल मरांडी ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि वे निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं, नहीं तो भाजपा पूरे प्रदेश में बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News