logo

Ranchi : हनुमान मंदिर तोड़फोड़ मामले में बोले बाबूलाल, तुष्टिकरण वाली कानून व्यवस्था की खुल गई पोल 

bbulal.png

रांचीः 
रांची के मेन रोड में हनुमान मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद राजधानी वासियों में आक्रोश है।  इसे लेकर भाजपा विधायक दल के नेता वह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी हेमंत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के तुष्टिकरण वाली कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। पहले भी इस जगह पर इस तरह की घटना हो चुकी है इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई ना करना दुर्भाग्यपूर्ण है। 


क्या कहा पूर्व सीएम ने 
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि "एक बार फिर राजधानी राँची में हेमंत सोरेन के तुष्टिकरण वाली क़ानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। व्यस्ततम मेन रोड स्थित महावीर मंदिर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। बीते 10 जून को इसी जगह जुमे की नमाज़ के बाद उपद्रवियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया था। आत्मरक्षा के लिये पुलिस को गोली चलानी पड़ी और हाईकोर्ट ने दंगे की इस बड़ी घटना पर संज्ञान ले लिया। तुष्टिकरण की हेमंत सरकार में दंगाइयों को बचाने का प्रयास के चलते उस मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दुर्गा पूजा के ठीक पहले दुबारा उसी जगह ये घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।" 


क्या है मामला 
बता दें कि रांची के मेन रोड स्थित मल्लाह टोली हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया है। यहां भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही राज्य पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और मंदिर के आसपास के इलाकों को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया। रांची के सीनियर एसपी किशोर कौशल ने खुद मोर्चा संभाला और ताजा जानकारी के अनुसार आरोपी को धर दबोचा। गौरतलब है कि प्रदेश में हर जगह दुर्गा पूजा की धूम है। हर तरफ पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। जिस जगह तोड़फोड़ की गई उस से कुछ ही दूरी पर पंडाल निर्माण किया गया है।