logo

बंधु तिर्की ने पूर्व महालेखाकार बेंजामिन लकड़ा के निधन पर जताया शोक, कहा-समाज के लिए मिसाल था उनका जीवन

wr46n8.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पूर्व महालेखाकार बेंजामिन लकड़ा का आज बेसमय निधन हो गया। इस सूचना के बाद गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा जिलों में शोक का माहौल फैल गया। गुमला दौरे पर आए झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने बेंजामिन लकड़ा की अचानक हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेंजामिन लकड़ा ने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त की और एक आदिवासी व्यक्ति के रूप में महालेखाकार के पद तक पहुंचकर समाज के लिए एक मिसाल पेश की। उनकी मौत से पूरा समाज शोकाकुल है। बंधु तिर्की ने कहा कि बेंजामिन लकड़ा ने झारखंड, बिहार सहित कई राज्यों में महालेखाकार के पद पर कार्य करते हुए इस पद को प्रतिष्ठित किया। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।


 

Tags - latest Gumla News news Updates latest Gumla News Gumla News in hindi latest Gumla Updates latest Gumla news Gumla updates in hindi Latest updates latest jharkhand News Jharkhand News updates Gumla updates in Hindi Gumla updates