logo

बड़कागांव को मिली 14 करोड़ की लागत से 2 सड़कों की सौगात, अंबा ने कहा थैंक्यू मंत्री जी

AMBA22.jpg

हजारीबाग 
बड़कागांव क्षेत्र को विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बड़कागांव को 14 करोड़ रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण सड़कों की सौगात दी है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और विकास के नए रास्ते खुलेंगे। इस महत्वपूर्ण घोषणा पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का आभार व्यक्त किया और उनकी प्रशंसा की।इस मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि मैं मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को दिल से धन्यवाद देती हूं।

उन्होंने हमेशा क्षेत्र की समस्याओं और विकास के मुद्दों पर हमारा ध्यान आकर्षित किया है। जनता के प्रति उनकी गंभीरता और समर्पण सराहनीय है। उनकी मेहनत और दिन-रात काम करने की लगन ने यह संभव किया है। वहीं, मंत्री इरफान अंसारी ने भी विधायक अंबा प्रसाद की प्रशंसा करते हुए कहा कि "विधायक अंबा प्रसाद जनता के प्रति बेहद गंभीर और समर्पित हैं। वे हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सजग रहती हैं और विकास से संबंधित मुद्दों पर हमारा ध्यान आकृष्ट करती रहती हैं। उनका समर्पण और जनता के प्रति उनकी निष्ठा वाकई प्रेरणादायक है।

विकास के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता अटूट है। कम समय में भी हमने विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया है और जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। बड़कागांव की जनता को यह सड़क परियोजनाएं समर्पित करते हुए मुझे खुशी हो रही है, और मैं इस क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं।" बड़कागांव की जनता को मिली इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए सभी ने मंत्री इरफान अंसारी का धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी क्षेत्र का विकास इसी तरह तेजी से होता रहेगा।

Tags - Amba PrasadMLAJharkhand News