logo

Ranchi : रसोइया-संयोजिका आंदोलनकारियों से मिलीं अंबा प्रसाद, समाधान का दिया भरोसा

a394.jpg

रांची: 


4 सूत्री मांगों को लेकर 7 अगस्त से राज्यपाल महोदय के आवास जाकिर हुसैन पार्क रांची में मांग प्राप्ति होने तक अनिश्चितकालीन धरना एवं आमरण अनशन कर रहे झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ के आंदोलनकारियों से बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने मुलाकात की। अंबा प्रसाद देर रात धरनास्थल पहुंची और मुलाकात की। 

आंदोलनकारियों से अंबा ने की मुलाकात
बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद देर रात राजभवन परिसर स्थित धरना स्थल पहुंची और आंदोलनकारियों से मुलाकात की। दरअसल, राजधानी रांची में बीते 2 दिनों से जारी भारी बारिश के दौरान आंदोलनकारियों का कैंप ध्वस्त हो गया था। कई महिला आंदोलनकारियों को चोट भी लगी थी। विधायक ने देर रात उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

 

विधायक ने समाधान का भरोसा भी दिया
विधायक ने झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ के आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगों को मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री तक पहुंचाएंगे। यथाशीघ्र उनकी समस्याओं के समाधान करने का प्रयास करेंगी।