logo

मकर संक्रांति से पहले पंच मंदिर चौक में श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार ने खिचड़ी महाभोग का किया आयोजन

nueym.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मकर संक्रांति के पावन अवसर से पूर्व, श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार द्वारा पंच मंदिर चौक के समीप भव्य खिचड़ी महाभोग वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जय श्री श्याम के गगनभेदी जयकारों के बीच प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के नौ सदस्यों के साथ अनेक श्याम भक्तों ने पूर्ण श्रद्धा, निष्ठा और सेवा भाव के साथ प्रसाद वितरण में अपनी सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने भक्तिभाव के साथ महाभोग का आनंद लिया। सदस्यों ने बताया कि बाबा श्याम की असीम कृपा से यह खिचड़ी महाभोग वितरण कार्यक्रम पांचवीं बार सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम के आशीर्वाद से यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ और आने वाले वर्षों में इसे और भी भव्य रूप देने का संकल्प लिया गया है। गौरतलब है कि श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष बाबा श्याम का भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमें शहर सहित बाहर से आए प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर कर देते हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और सद्भावना का भी सशक्त संदेश देता है।

Tags - Latest jharkhand news jharkhand News updates latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi latest updates jharkhand jharkhand news in hindi latest hazaribagh news hazaribagh news Updates hazaribagh Updates Jharkhand News Updates jharkhand New