logo

रांची में बंगाली डॉक्टर की गला रेतकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

DEATH11.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची से हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां रविवार की सुबह बंगाली डॉक्टर सपन दास की गला काटकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सपन दास पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और पिछले 7 सालों से बुढ़मू के मतवे गांव में रह कर ग्रामीणों का इलाज कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह करीब नौ बजे दो व्यक्ति सपन दास के घर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। जिसमें से एक ने सपन दास को पकड़ा और उसका गला रेत दिया। अत्यधिक खून बहने के कारण सपन की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या करने के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश करने लगे। लेकिन अत्यधिक नशे में होने के कारण एक आरोपी पकड़ा गया। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उससे पूछताछ कर रही है लेकिन हत्या की वजह अब तक सामने नहीं आ पायी है।
वहीं बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने कहा है कि बंगाल के रहने वाले सपन दास की गला रेत कर हत्या हुई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सपन दास पिछले 6 सालों से गांव में ही किराए का मकान लेकर ग्रामीण चिकित्सक के तौर पर लोगों का इलाज किया करते थे। वे बंगाली डॉक्टर नाम से फेमस भी थे। बंगाली डॉक्टर की हत्या से सभी हैरान है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news Jharkhand update ranchi news ranchi latest news ranchi crime news