logo

राष्ट्रीय बालिका दिवस : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिलायी गयी शपथ, 18-24 जनवरी तक होंगे कार्यक्रम

6efbd26d-863f-4f3d-a921-72a695c8080a.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भारत में हर साल 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के तौर पर मनाया जाता है। देश की बेटियों की आज लगभग हर क्षेत्र में हिस्सेदारी है लेकिन एक दौर ऐसा था, जब लोग बेटियों को कोख में ही मार दिया करते हैं। बेटियों का जन्म हो भी गया तो बाल विवाह की आग में धकेल देते थे। इसी के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत 18 से 24 जनवरी तक मनाये जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत की गयी है। इसी कड़ी में बुधवार को रांची में शपथ ग्रहण और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर उपविकास आयुक्त, दिनेश कुमार यादव ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। साथ ही उपस्थित लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढाओ की शपथ भी दिलायी गयी। वहीं उपविकास आयुक्त दिनेश यादव ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

आम लोगों को किया जाएगा जागरूक

बता दें कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार, 18-24 जनवरी 2023 तक प्रस्तावित गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उक्त अवधि में प्रखंड, ग्राम पंचायत और मुख्यालय स्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधि और बालिकाओं के घटते लिंगानुपात को रोकने, बालिकाओं के कौशल विकास एवं उनके स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रांची श्वेता भारती, विभिन्न बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

बाल विकास मंत्रालय से जारी रोस्टर के अनुसार प्रस्तावित गतिविधियां निम्न हैं:-

18 जनवरी

हस्ताक्षर अभियान/प्रतिज्ञा समारोह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शपथ ग्रहण समारोह।

19 जनवरी

बाल लिंगानुपात, बाल संरक्षण और लड़कियों में कौशल विकास के महत्व पर विशेष ग्राम सभा/महिला सभा की योजना पर चर्चा, घर/सार्वजनिक भवन/पंचायत कार्यालय आदि पर संदेश के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश चिपकाना।

20 जनवरी

सरकारी/निजी स्कूलों के साथ लड़कियों के बीच खेलों को बढ़ावा देने पर कार्यक्रम। समाज कल्याण, सामुदायिक एकजुटता विद्यालयों पर समस्त पोस्टर, स्लोगन-लेखन, ड्राइंग,वॉल पेन्टिंग, वॉल राइटिंग आदि की प्रतियोगिता का आयोजन।

23 जनवरी

बेटी बचाओ बेटी पढाओ संवेदीकरण पर सामुदायिक बैठकें। बाल विवाह खत्म करने की दिशा में धार्मिक नेताओं/समुदाय के साथ कार्यक्रम। टॉक शो- स्वास्थ्य और पोषण, कानूनी पीसीपीएनडीटी, एमटीपी आदि, महिलाओं से सम्बन्धित अधिनियम की जानकारी प्रदान करना।

24 जनवरी

खेल, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, सामुदायिक संगठन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली स्थानीय बालिका चैम्पियन का जिला स्तर पर सम्मान, वृक्षारोपण अभियान व जिला महिला चिकत्सालय/सीएचसी/पीएचसी पर कन्या जन्मोत्सव मनाया जाना।