logo

ताजपोशी : भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने, भगत सिंह के गांव में ली पद की शपथ

maan2.jpg

चंडीगढ़: 

भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भगवंत मान ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव खटकड़कलां गांव में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भगवंत मान ने 10 मार्च को चुनाव का परिणाम आने पर एलान किया था कि वो राजभवन की बजाय भगत सिंह के गांव में ही शपथ लेंगे। भगवंत मान खुद को भगत सिंह का अनुयायी बताते हैं। 

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने दिलाई शपथ
गौरतलब है कि भगवंत मान को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने। बता दें कि हालिया संपन्न पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एतिहासिक जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी ने राज्य की 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटों पर जीत हासिल की। चुनाव पूर्व ही आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को पंजाब में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। 

2014 में भगवंत मान ने शुरू की थी राजनीतिक पारी
बता दें कि पेशे से एक्टर और कॉमेडियन भगवंत मान ने 2011 में राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। शुरुआत में वे पीपुल्स पार्टी का हिस्सा बने थे। 2014 में भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली। पार्टी ने उनको संगरूर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया। भगवंत जीते। 2019 में भगवंत मान ने दोबारा संगरूर से लोकसभा चुनाव जीता। विधानसभा चुनाव में भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी थे। यहां उन्होंने 58 हजार 206 वोट से जीत हासिल की।