logo

16 फरवरी को भारत बंद, आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में झारखंड कांग्रेस का एलान 

congress112.jpg

रांची

16 फरवरी को भारत बंद रहेगा। किसान आंदोलन (Farmers Movement) को समर्थन देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओऱ से आज ये एलान किया गया। बता दें कि एमएसपी व अन्य मांगों के साथ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने 16 जनवरी को भारत बंद का एलान किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारीयों को निर्देश जारी कर अपने-अपने जिलों में भारत बंद का समर्थन करने का निर्देश दिया है। इस ठाकुर ने कहा कि मांगों के समर्थन में और केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे हैं अन्याय के विरोध में 16 फरवरी को बुलाये गये भारत बंद का कांग्रेस समर्थन करती है। 

क्या कहा राजेश ठाकुर ने 
अपने जारी निर्देश में  ठाकुर ने कहा कि देश अराजकता के दौर से गुजर रहा है। किसान एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए सड़कों पर हैं। देश का युवा रोजगार के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य है। अग्निवीर योजना से लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है। आम जनता के हितों के विपरीत नीतियां लागू की जा रही हैं। इसका विरोध किया जाना चाहिये। 

वंचित तबकों के साथ खड़ी है कांग्रेस 
राजेश ठाकुर ने आगे कहा कि कानून लाकर कभी ट्रक ऑपरेटरों को तो कभी आम जनता को, छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। मजबूरन जनता को अपने हितों की खातिर सड़कों पर संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है। कांग्रेस देश के उन तमाम तबकों के साथ खड़ी है, जो परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि देश के किसानों ने अन्याय के खिलाफ जो कदम उठाया है हम उनके साथ पूरी तरह से खड़े हैं। ये जानकारी सोनाल शांति, प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओऱ से दी गयी है।