द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के करमटोली में एसीबी टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। चैनपुर ब्लॉक के प्रधान सहायक राजकुमार साहनी को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत कर्मी धनंजय प्रसाद ने एसीबी से शिकायत की थी कि भविष्य निधि की राशि के एवज में राजकुमार साहनी ने 20,000 रुपये की मांग की थी। इसके बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की और गुमला पहुंचकर राजकुमार साहनी को घूस लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद, एसीबी की टीम उसे गुमला थाना ले गई और कागजी कार्रवाई के बाद उसे रांची ले गई।
