logo

बिहार : राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली

A215.jpg

पटना: 

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान बीमार हैं। गुरुवार देर रात तबीयत ज्यादा खराब होने पर राज्यपाल फागू चौहान को राजधानी पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत में सुधार ना होता देख उनको एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनका इलाज अब दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में होगा। बताया जाता है कि राज्यपाल की तबीतय बीते 1 सप्ताह से ही खराब चल रही है। वे तेज बुखार से पीड़ित हैं। 

डॉक्टरों की एक टीम भी गई है दिल्ली
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना से डॉक्टरों की एक टीम भी दिल्ली गई है। गौरतलब है कि राज्यपाल फागू चौहान गुरुवार को बेहोश हो गए थे। आनन-फानन में उनको पटना के आईजीआईएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का तहना है कि ज्यादा की बात नहीं है। उनकी स्थिति में काफी सुधार है। जांच रिपोर्ट में पता चला है कि उनके यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन है। जांच के बाद उनको बेहतर इलाज के लिए एम्स दिल्ली ले जाया जा रहा है। वहां डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे। 

2019 में बिहार के राज्यपाल बने फागू चौहान
गौरतलब है कि फागू चौहान को 2019 में बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। मूल रूप से यूपी के रहने वाले फागू चौहान का जन्म आजमगढ़ में साल 1948 में हुआ था। यूपी की 17वीं विधानसभा में वे सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले विधायक थे। घोसी विधानसभा से वे रिकॉर्ड 6 बार विधायक निर्वाचित हुए। बीजेपी से पहले फागू चौहान, बसपा और लोकदल सहित कई अन्य पार्टियों में रहे। पहली बार 1985 में विधायक बने। इसके बाद 1996, 2002, 2007 में भी विधायक चुने गए। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर जीत द्ज की। 2019 में बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।