logo

बिहार के झामुमो नेता ने हेमंत सोरेन से किया 14 सीटों पर चुनाव लड़ने का आग्रह

jmmmm2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार में झामुमो का प्रादेशिक संगठन नहीं है। प्रभाव वाले कुछ जिलों में जिला अध्यक्ष और बिहार से कुछ नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। बिहार से झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पटवारी हांसदा उर्फ बाबा ने मुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को एक पत्र सौंपा है। उसमें उन्होंने 14 विधानसभा क्षेत्रों का जिक्र करते हुए बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। बाबा ने जिन विधानसभा क्षेत्रों से झामुमो को चुनाव लड़ने का आग्रह किया है, उनमें धमदाहा, कोढ़ा, पू्र्णिया सदर, प्राणपुर, मनिहारी, बहादुरगंज, रानीगंज, पिरपैंती, कटोरिया, बांका, चकाई, तारापुर, बिहारीगंज और छातापुर विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

यहां मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के घोषणा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। दुर्गा पूजा समाप्त होते-होते किसी भी समय बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसको लेकर बिहार में इंडिया और एनडीए गठबंधन के दल चुनाव प्रचार में लगे हैं। चुनावी बयार को धार देने में जुटे हैं। इनमें भाजपा, जदयू, राजद, कांग्रेस समेत अन्य छोटी-छोटी पार्टियां भी शामिल है। इसे देखते हुए अब उम्मीद की जा रही है कि दशहरा के बाद किसी भी समय इंडिया और एनडीए गठबंधन अपनी अपनी सीटों का बंटवारा और प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते हैं। इस लिहाज से झामुमो भी अपनी दावेदारी को बल देने में जुट गया है। मालूम हो कि झारखंड से भी झामुमो के कई नेताओं ने 12-14 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर चुके हैं।

 

Tags - JMM Bihar Assembly Elections Claims 14 Seats Is A Key Ally Of The All India Alliance