logo

Ranchi : बिरसा मुंडा विश्वास रैली की तैयारी जारी, आदिवासी रंग में रंगी दिखेगी राजधानी रांची

a5.jpg

रांची: 

बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा 5 जून को रांची में होने वाले ऐतिहासिक आदिवासी रैली "बिरसा मुंडा विश्वास रैली सह जतरा" को लेकर पार्टी प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने की। बैठक में रैली की तैयारी को लेकर समीक्षा किया गया।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी होंगे शामिल
शिवशंकर उरांव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा विश्वास रैली सह जतरा कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आगमन होने की सूचना से प्रदेश भर के जनजाति कार्यकर्ताओ में हर्षोल्लास है। शिवशंकर उरांव ने कहा कि रांची में होने वाले आदिवासी महारैली भव्य एवं ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि इस महारैली में विभिन्न आदिवासी समाज अपने-अपने आदिवासी परिधान, पारंपरिक वाद्य यंत्र नगाड़ा,मांदर, नृत्य मंडली, विभिन्न खोड़हा के टोली के साथ शामिल होंगे।


 
आदिवासी समाज की प्रदर्शन लगाई जायेगी
शिवशंकर उरांव ने कहा कि आदिवासी महारैली में पूरे झारखंड की पारंपरिक रंगा दिखाई देगी। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न आदिवासी समाज के परिधान एवं खान-पान का प्रदर्शनी भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के आदिवासी नेता विभिन्न गाँव-गाँव मोहला-टोला जाकर आदिवासी भाई-बहनों को अरवा चावल देकर आमंत्रित कर रहे है।

ऐतिहासिक होगी बिरसा मुंडा विश्वास रैली
पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा कि बिरसा मुंडा विश्वास रैली सह जतरा ऐतिहासिक होगी और प्रदेश भर में जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरो से इसकी तैयारी की जा रही है।भाजपा जनजाति मोर्चा के महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पारम्परिक वेश भूषा में घर घर जाकर आमंत्रित कर रही है। 

आदिवासी रंग में रंगी दिखेगी राजधानी
प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक ने कहा कि यह रैली जनजाति संस्कृति की छटा बिखरेगी। 5 जून को राजधानी रांची आदिवासी नाच-गान, वाद्य यंत्र ,पारंपरिक परिधान के साथ पटी हुई नजर आएगी। उन्होंने कहा कि जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ इस कार्यक्रम में जुटे हुए हुए है।

प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सभी को अरवा चावल देकर  रैली में आने के लिए आमंत्रित कर रहे है।