logo

बाबूलाल फोबिया से ग्रस्त झामुमो बांग्लादेशी घुसपैठियों को दे रहा संरक्षण- BJP

a922.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि एनआरसी के मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा को सांप सूंघ जाता है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झामुमो बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिमों का समर्थन करने वाली पार्टी है। प्रतुल शाहदेव ने झामुमो पर आरोप लगाया कि वह नहीं चाहती कि अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं का पूरा लाभ झारखंड के स्थानीय मुसलमानों को मिले। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झामुमो चाहती है कि स्थानीय मुसलमानों का हिस्सा भी घुसपैठिए लूट लें।

झामुमो पर घुसपैठियों की वकालत का आरोप
झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला उठाते हुए कहा कि स्थानीय आदिवासी लड़कियों को लव जिहाद में फंसाकर घुसपैठी स्थानीय निकाय और जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ झामुमो घुसपैठियों की वकालत करती है। भारतीय जनता पार्टी ने झामुमो को आदिवासी विरोधी भी बताया। 

बाबूलाल मरांडी पर बयान पर पलटवार
प्रतुल शाहदेव ने कहा बाबूलाल मरांडी की लोकप्रियता से झामुमो के नेताओं के चेहरे के रंग उड़ गया है। पूरा झामूमो बाबूलाल फोबिया से ग्रसित है। पहले विपक्ष के नेता के पद पर आसीन नहीं होने दिया और अब मर्यादाहीन बयान बाजी करके अपनी खीज निकाल रहे हैं। प्रतुल ने कहा कि प्रदेश में बाबूलाल मरांडी की स्वच्छ और विकास पुरुष की छवि से जनता प्रभावित रहती है। ऐसी छवि झामुमो के किसी नेता की दूर-दूर तक नहीं है बल्कि उन्होंने तो 4 साल तक लूट का रिकॉर्ड कायम किया है। 

बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बोला हमला
प्रतुल ने कहा ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री को सोते जागते, खाते-पीते सिर्फ बाबूलाल का डर सताता है। क्योंकि बाबूलाल मरांडी जी ने अनेक बार पब्लिक फोरम से कहा है कि उनकी सरकार जब भी आएगी तो इन 4 वर्षों में भ्रष्टाचार करने वाले नेताओं को जेल भेजा जाएगा। प्रतुल ने कहा कि 2024 में लाल कोठी में बड़े पैमाने पर सत्ताधारी दलों के नेताओं के लिए रहने की व्यवस्था करने की आवश्यकता होगी।