logo

नोट पर भिड़ी BJP और JMM, करप्शन पर जुबानी जंग

bjp_jmm.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धीरज साहू प्रकरण मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। इस मामले को लेकर झारखंड में बीजेपी और जेएमएम में जुबानी जंग जारी है। JMM ने भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि IT के रूटीन कार्रवाई को भाजपा राजनीतिक रंग देकर अनाप-शनाप बातें कर रही है। ताकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की विकास को गति न दें सके। यहां तक की प्रधानमंत्री ने भी मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, लेकिन इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश अध्यक्ष ताबड़तोड़ आरोप लगाने लगे। यह समझ से परे है।


जबतक विभाग की ओर से नहीं आता बयान, कुछ कहना सही नहीं
सुप्रीयो ने कहा है कि आयकर विभाग एक व्यावसायिक समूह के झारखंड और दूसरे राज्यों में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर रहा है। आयकर विभाग का कोई आधिकारिक बयान भी नहीं आया है। जबतक उनका बयान न आ जाए इस मसले पर कुछ भी बोलना सही नहीं है। लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राष्ट्रीय प्रवक्ता सूत्रों के हवाले से चल रही मीडिया रिपोर्ट्स को आधार बना 50 करोड़ से 300 करोड़ मिलने की बात कह रहे हैं।


तब पीएम ने क्यों नहीं किया था पोस्ट
सुप्रियो ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की रैली में पीएम ने अजीत पवार और प्रफूल पटेल को 70 हजार करोड़ का स्वामी बताया था। 14 हजार करोड़ रुपये अटैच्ड करने की बात कही थी। आज वहीं अजीत पवार और प्रफूल पटेल उपमुख्यमंत्री बन गए तब उन्होंने कोई पोस्ट नहीं किया।