logo

मांडर उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर बोलीं, झामुमो-कांग्रेस राज में असुरक्षित हैं महिलायें

a282.jpg

डेस्क: 

बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने मुड़मा बांध टोला में आयोजित महिला समिति सम्मेलन में हेमंत सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में आये दिन आदिवासियों एवं महिलाओं का शोषण हो रहा है। राज्य की महिलायें इस सरकार में अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।

राज्य में अब तक 4000 से अधिक दुष्कर्म किं घटना हुई है यानी प्रत्येक दिन 5 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हो रही है। राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। आदिवासियों की हितैषी बनने वाली हेमंत सरकार आदिवासियों के मुद्दों पर शांत है। 

रूपा तिर्की के परिजनों को परेशान किया
गंगोत्री कुजूर ने कहा कि रूपा तिर्की प्रकरण में न्याय दिलाने के बजाय उनके परिजनों को परेशान किया जा रहा था। यह पूरा प्रदेश जानता है। खनिज संपदाओं की लूट मची हुई है। झारखंड पुलिस झामुमो एवं कांग्रेस के इशारे पर अपराधियों को संरक्षण एवं आम जनता को परेशान कर रही है।

अंचल कार्यालय बिचौलियों का अड्डा बन गया है। कार्यक्रम में विधायक नवीन जयसवाल, अशोक बड़ाईक, सुचिता सिंह, सावित्री देवी, शेफाली सेनगुप्ता महामंत्री, अनुपमा तिर्की, अंजलि उराव, बसंती देवी, रेखा भगत,आरती देवी, मीनू देवी सहित कई उपस्थित थे।

बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने विभिन्न गाँव जाकर जनसंपर्क कर मतदान की अपील किया। 

महागठबंधन की प्रत्याशी हैं शिल्पी नेहा तिर्की
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने मांडर उपचुनाव के लिए गंगोत्री कुजूर को अपना उम्मीदवार बनाया है। गंगोत्री कुजूर पहले भी मांडर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

मांडर उपचुनाव के लिए 23 जून को वोटिंग होगी। झामुमो और कांग्रेस ने महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को चुनावी मैदान में उतारा है।