logo

कोल्हान में विधायक खरीदने के लिए घूम रहे बीजेपी के केंद्रीय मंत्री : हेमंत सोरेन  

news1012.jpg

जमशेदपुर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को सरायकेला खरसवां जिले के डोबो स्थित काजू मैदान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री विपक्ष पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में जिस दिन से हमारी सरकार बनी है, उसी दिन से विपक्ष के लोग सरकार गिराने की कोशिश में लग गये है। विपक्ष की गिद्ध नज़र इस राज्य पर है। अब चुनाव नज़दीक है तो आसमान में ये गिद्ध की तरह मंडरा रहे हैं। सीएम ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री इन दिनों कोल्हान में घूम रहे हैं। ये कोल्हान में विधायकों को खरीदने के लिए घूम रहें हैं। कहा कि शायद वे केंद्रिय ग्रामीण विकास मंत्री हैं। उनसे कभी पूछियेगा कि वे मनरेगा में दूसरे राज्यों के मुक़ाबले सबसे कम मज़दूरी झारखंड को क्यों दे रहे हैं।

हेमंत ने कहा कि वे यहां इन दिनों कोल्हान के विधायकों को खरीदने के लिए घूम रहे हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा को जानता चुनती नहीं है, बल्कि ये पैसे से सरकार बनाते हैं। इन्हें अब सबक सिखाने की जरूरत है। हेमंत सोरेन ने कहा कि चुनाव में देश भर से लोग अब झारखंड आयेंगे और झूठ बोलेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहना है। कहा कि विपक्ष ने अपने पास पास नोट छापने की मशीन रख ली है। इसी के बूते ये पूरे देश में विधायक सांसदों को खरीद खरीद कर देश पर कब्जा करना चाहते हैं। लेकिन गरीब, किसान, मजदूर इनको जवाब देंगे।


 

Tags - Kolhan MLAs Hemant Soren Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News