logo

भाजपा अपनी सरकार में एक भी JPSC नहीं करा पाई और अब ये लोग नौकरी की बात करते हैंः हेमंत सोरेन

लोसकदस5.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की लाखों महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिया गया। इस दौरान सीएम हेमंत ने कहा कि कई रोजगार हमने दी है लेकिन हमारे विपक्ष के लोगों के आंख में टीना का चश्मा लग गया है। ये लोग अंधा हो गया है। यहां का नेता को दिखाई नहीं दे रहा था तो असम से मध्यप्रदेश से नेता आकर हमारे झारखंडी भाईयों के बीच हिंदू-मुस्लिम करने में लगा है। नौकरी की बात हमारे विपक्ष के लोग हमेशा करते हैं। इनको पता नहीं है कि पांच साल में एक भी जेपीएससी इन लोगों ने नहीं करवाया। हमलोग आते ही जेपीएससी का परीक्षा करवाकर राज्य में 300 बीडीओ, सीओ, कलेक्टर हमलोग बनाए। अभी वह सेवा दे रहे हैं। आज शिक्षकों की नियुक्ति हमलोगों ने की। पंचायत सचिव की नियुक्ती हुई।

कोरोना के टीके से मर रहे नौजवान

आगे उन्होंने कहा कि उत्पाद सिपाही का नियुक्ति चल रहा है। उत्पाद सिपाही की भर्ती में लोग चलते-चलते मर जा रहे हैं। वह ऐसे नहीं मर रहे हैं। कोरोना काल में जो टीका लगाया गया है। उस गलत टीका की वजह से लोग मर रहे हैं। हम उसका भी हिसाब लेंगे। उस टीका को पूरा दुनिया में बंद कर दिया गया था लेकिन हमारे भारत में उसका सप्लाई हुआ। और नतीजा आज देश में अनेक लोगों की मौत हो जा रही है। सर्दी खांसी से लोग मर जा रहे हैं। चलते चलते लोग मर जा रहा है। दौड़ते दौड़ते लोग मर जा रहा है। बूढ़ा-बुजुर्ग नहीं जवान लड़का लड़की मर जा रहा है। अभी हाल फिलहाल में हमारे पूर्व सांसद की बेटी साधारण बीमारी में तुंरत खत्म हो गई। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने बड़े चतुराई से उस दवाई को पूरे दुनिया में बंद करने का नोटिस जारी हुआ और इन लोगों ने पैसा और चंदा तसीली करने के लिए देशवासियों को वह दवाई जबरदस्ती ठोकवा दिया।

हिंदू मुस्लिम करते हैं विपक्ष
सीएम ने कहा कि दो महीने के बाद चुनाव है। ये लोग आए दिन संप्रादयिक तनाव फैलाने में मास्टर डिग्री इनको प्राप्त है। अखबार भी पढ़ेंगे तो उसमें भी उसी तरह की बू आनी शुरू होगी। एक नेता आते हैं असम से वो तो लगता है हिंदू-मुस्लिम भड़काऊ भाषण फैलाने में सबसे अधिक डिग्री उन्होंने ले लिया है। यहां आए दिन आते हैं और तनाव का माहौल बनाने लगते हैं। कभी सरकार गिराने में लगते हैं कभी हिंदू मुस्लिम करते हैं। लेकिन डरने की बात नहीं है। यहां के लोग गरीब जरूर है लेकिन स्वाभिमानी है। अपना राज्य तो संभलता नहीं है। यहां आ जाते हैं जहर घोलने।