logo

कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही BJP विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है – बाबूलाल मरांडी 

babulal14.jpeg

गिरिडीह 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज धनवार विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान एवम् विजय संकल्प सभा में कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। मरांडी ने कहा कि बीजेपी विचार आधारित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही पूंजी है। आज बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा करके कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार मोदी  सरकार का संकल्प पूरा किया है। ऐसे कार्यकर्ताओं का सम्मान पार्टी का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि इंडिया एलायंस के दुष्प्रचार और भ्रम के बाद भी जनता ने बीजेपी और एनडीए पर भरोसा किया। जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी जनता ने एनडीए पर विश्वास जताया। जनता ने बीजेपी को 84 लाख वोट दिए जबकि इंडिया ठगबंधन को 66 लाख ही वोट मिले। तत्कालीन मुख्यमंत्री सहित राज्य के 7 मंत्री अपने क्षेत्र में इंडिया गठबंधन को नहीं जीता सके। विधानसभा अध्यक्ष भी अपने क्षेत्र में पीछे रहे। उन्होंने कहा कि अब झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को हटाना है और बीजेपी नेतृत्व में मजबूत डबल इंजन सरकार बनानी है।

उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार लूटने वाली सरकार है। जेपीएससी जेएसएससी की परीक्षाएं लगातार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही। युवा आज हताश और निराश है। न नौकरी मिली बेरोजगारी भत्ता ही मिला। उन्होंने कहा कि संथाल परगना की डेमोग्राफी बदल रही है। तुष्टिकरण में यह सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो कांग्रेस के रहते न विकास होगा न विधि व्यवस्था ठीक होगी। कहा कि ऐसी सरकार से निजात दिलाने के लिए जनता से संवाद बढ़ाएं। नाकामियों को उजागर करें। आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेतृत्व की डबल इंजन एनडीए सरकार बनाने का संकल्प लें। 


 

Tags - Babulal marandiworkers political partyJharkhand News