रांची
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि एक अपराधी घटना को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गौ तस्करी से जोड़कर सांप्रदायिक रंग देना चाहते हैं। उनके बयानों से लगता है की मरांडी झारखंड में सांप्रदायिक संघर्ष करवाना चाहते हैं ताकि उसकी आड़ में अपनी राजनीतिक रोटी सेंक सके। झारखंड में भाजपा अपने खिसके सेवा जनाधार को वापस पाने की कोशिश में आम लोगों के बीच सांप्रदायिक वैमनस्यता फैलाना चाहती है। घुसपैठ,गौ तस्करी जैसे मुद्दे भाजपा की इसी सांप्रदायिक राजनीति का विकृत चेहरा है।

उन्होंने कहा कि गौ तस्करों का असली राज गौ रक्षक होने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री योगी के राज्य यूपी में है,जहां पूरी तरह सरकारी संरक्षण में गौरक्षा के नाम पर तस्करी हो रही है, भाजपा सरकार के संरक्षण में गौ तस्करों द्वारा पुलिस पर हमले किए जा रहे हैं। भाजपा नेता एक मुंह से गौर रक्षक होने का दावा करते हैं दूसरे मुंह से बीफ कंपनियों से मांग कर चंदा लेते हैं।
घुसपैठ, डेमोग्राफी, तुष्टिकरण, वोट बैंक जैसे शब्दों का अपने बयानों में उपयोग कर बाबूलाल मरांडी जरूरत के अनुसार आपराधिक घटनाओं पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास करते हैं जो पिछले कई महीनो से झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। समाज में उपद्रव फैलाने की मंशा रखने वाले तत्वों पर सरकार की पूरी नजर रहती है ऐसे तत्व महागठबंधन की सरकार में अपने मंसूबों को पूरा नहीं कर पाएंगे।
