logo

भाजपा ने किया IRCTC मुद्दे को चुनावी प्रोपगंडा बनाने का प्रयास: कैलाश यादव

KAILASH_YADAV.jpg

रांची
प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने आज कहा कि IRCTC मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को फंसाने के लिए भाजपा द्वारा सुनियोजित साजिश रची गई है।
यादव ने बताया कि यह मामला लगभग 20 वर्ष पुराना है, लेकिन 2014 में केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद से लगातार लालू परिवार को किसी न किसी बहाने फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसके बावजूद भाजपा, सीबीआई के माध्यम से लालू परिवार और तेजस्वी यादव को निशाना बनाकर भ्रष्टाचार का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।


कैलाश यादव ने याद दिलाया कि जब यह मामला पहली बार सामने आया था, तब तेजस्वी यादव केवल 13-14 वर्ष के नाबालिग थे। इसका संकेत है कि केंद्र सरकार सीबीआई पर दबाव डाल रही है।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा नेताओं को सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि कई पूर्व विपक्षी नेता जैसे अजीत पवार, शुभेंदु अधिकारी, हिमांता बिस्वा सरमा, नारायण राणे और येदुरप्पा आज भाजपा के साथ मिलकर सत्ता चला रहे हैं। यादव ने कहा कि भाजपा कोई भी चाल चल ले, लेकिन बिहार में सत्ता परिवर्तन तय है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने की संभावना स्पष्ट है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News