logo

खतियान आधारित नियोजन नीति का क्या हुआ, बताएं मुख्यमंत्री- कुणाल षाडंगी

a2411.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने आज मुख्यमंत्री द्वारा बांटे गए कुछ नियुक्ति पत्र पर बड़ा सवाल खड़ा किया। कुणाल षाडंगी ने कहा कि झामुमो का स्थानीय नियोजन नीति,1932के खतियान आधारित नियोजन नीति का क्या हुआ? राज्य सरकार जनता को बताए कि आखिर साढ़े चार वर्षों तक खतियान आधारित नियोजन नीति का छलावा बेरोजगारों को क्यों दिखाया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बताए कि आखिर ये नियुक्तियां किस नियोजन नीति के आधार पर किए गए हैं।

कुणाल षाडंगी ने नियोजन नीति पर पूछे सवाल
कुणाल षाडंगी ने कहा कि आज जो नियुक्ति पत्र बांटे गए उस परीक्षा का संचालन भी उसी एजेंसी ने किया है जिसने विगत दिनों भ्रष्टाचार उजागर होने के कारण जेएससीसी की परीक्षाएं रद्द की गई है और बेरोजगारों के द्वारा जिसके खिलाफ सीबीआई जांच और मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि आखिर एक दागी एजेंसी का एक परीक्षा परिणाम सही और दूसरा गलत कैसे हो सकता। इस एजेंसी की तो सभी परीक्षाएं भ्रष्टाचार में लिप्त होंगी। आज का नियुक्ति पत्र एक प्रकार से भ्रष्टाचार का पुलिंदा है  इसलिए उसकी भी जांच होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने रांची के शहीद मैदान में बांटा नियुक्ति पत्र
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची के शहीद मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 2 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटे। इस बीच मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि उनकी सरकार आने वाले 5 महीने में 20,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम युवाओं के रोजगार को लेकर गंभीर हैं। यह भी मानते हैं कि अच्छी शिक्षा से ही बदलाव आयेगा।