द फॉलोअप डेस्क
भाजपा के वरिष्ठ नेता बिंदु भूषण दुबे का बीती रात दिल्ली में निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। जिनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में किया जा रहा था। लेकिन बीते कल बुधवार की देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। अब उनके पार्थिव शरीर को विमान के जरिये रांची लाया जा रहा है। जहां उनका अंतिम संस्कार और आगे के कार्यक्रम किये जायेंगे।

वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े भाई पं. रविभूषण दुबे, पं. शशिभूषण दुबे, पं.सिद्धार्थ शंकर दुबे, नंदिनी एवं शरण्या शामिल है। उनके देवलोकगमन पर अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, संजय सेठ, संजय जोशी, गंगोत्री कुजूर, यदुनाथ पांडे, सी.पी. सिंह, आशा लड़का, संजीव विजयवर्गीय, वीरेंद्र विमल, पवन मंत्री, आदित्य साहू उज्जैन से पं. रविन्द्र पुरोहित, पं. प्रकाश त्रिवेदी पं. सुभाष जोशी, पं. प्रमोद शर्मा, कमल चौहान, सुरेश भाटी, पं. नितिन शर्मा, पं. प्रमोद व्यास, सहित अनेक शुभचिंतकों ने दुख व्यक्त किया है।

पं. बिंदुभूषण जी वैसे तो देश भर के मंदिरों की धार्मिक यात्रा पर रहते थे, लेकिन सबसे ज्यादा उनका अटूट लगाव भगवान श्री महाकालेश्वर जी के प्रति अगाध श्रद्धा वाला रहा है, वह अक्सर उज्जैन आते थे और भस्म आरती में शामिल होकर भगवान के दर्शन लाभप्राप्त करते थे। अधिकांश त्यौहारों पर भी इसके अलावा अन्य दिनों में जब भी समय मिलता वह फ्लाइट से तत्काल उज्जैन पहुंचते और बाबा महाकाल के श्री चरणों में नतमस्तक होते थे। उन्होंने अपने निवास पर भी विशाल मंदिर बनवाया था। बाबा महाकाल के ऐसे परम भक्त को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान देवे। परशुराम दर्शन एवं पुरोहित परिवार भी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी पं.दुबे के आकस्मिक निधन पर नम आंखों से आदरांजलि व्यक्त करता हैं और प्रार्थना करता हैं की दुबे परिवार पर हुए इस दारुण दुख को सहने की शक्ति देवे।