logo

दुमका : 'द कश्मीर फाइल्स' दिखाये जाने पर गरमाई सियासत, कांग्रेस बोली- पुलवामा पर फिल्म क्यों नहीं बनाते! 

kashmirfiles.jpg

दुमका: 

दुमका में द कश्मीर फाइल्स दिखाये जाने पर सियासत गरमा गई है। गौरतलब है कि रविवार को दुमका में सूबे की पूर्व समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुइस मरांडी ने कार्यकर्ताओं को द कश्मीर फाइल्स दिखाई। इस पर कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने फिल्म पर सवाल उठाया। कहा कि ये पूरी तरह से राजनीतिक स्वार्थ है। 

पुलवामा पर क्यों नहीं बनाते फिल्म
दुमका कांग्रेस के अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि यदि फिल्म बनानी है तो पुलवामा पर क्यों नहीं बनाते। उन्होंने कहा कि जिस समय कश्मीरी पंडितों को उत्पीड़न किया गया, तब केंद्र में बीजेपी समर्थित सरकार थी। वहीं बीजेपी कार्यकर्ता सूरज केशरी ने कहा कि फिल्म काफी शानदार है। इसे हमलोग पूरे संगठन के साथ देखेंगे। 

बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी दिखी निराशा
इधर कई कार्यकर्ताओं को सिनेमा हॉल में जगह नहीं मिल सकी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2 घंटा इंतजार करने के बाद हमलोग हताश होकर लौट रहे हैं। इधर एक बीजेपी कार्यकर्ता फिल्म का पूरा नाम नहीं बता पाईं। कहा कि हमें लुईस दीदी ने बुलाया है।