logo

भाजपा नेता प्रकाश सिंह ने अहमदाबाद में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

PRAKASH000.jpg

अहमदाबाद
भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने आज देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके अहमदाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस अवसर पर उन्होंने शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
प्रकाश कुमार सिंह ने इस मुलाकात के दौरान झारखंड के कोयला मज़दूरों के सम्मान का प्रतीक मानी जाने वाली एक विशेष मूर्ति भी अमित शाह को भेंट की। यह मूर्ति कोयला खदानों में दिन-रात मेहनत करने वाले श्रमिकों की संघर्षशीलता और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड और देश के सहकारी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रकाश कुमार सिंह ने झारखंड के कोयला क्षेत्र में मज़दूरों की स्थिति, उनके अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की और केंद्र से सहयोग की अपेक्षा जताई।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News