logo

Ranchi : बीजेपी महिला मोर्चा के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, कार्यों को सराहा

a1714.jpg

रांची: 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आज पुलिस पदाधिकारियों को रक्षासूत्र बाधंने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 08 अगस्त से 11 अगस्त तक स्नेह यात्रा के तहत कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम मे आज  जगरनाथपुर थाना और धुर्वा थाना के थाना प्रभारी के साथ सभी पुलिस पदाधिकारियों को  रक्षा सूत्र बांध कर उनके स्वस्थ यशस्वी एवम दीर्घ जीवन की मंगलकामना की गई।

विधि-व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान
आरती कुजूर ने कहा कि जिस तरह हर प्रकार के मुश्किलों का सामना करके अपने अपने क्षेत्र के  पुलिस पदाधिकारियों का विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए  कार्य करना सराहनीय  है। ऐसे योद्धाओं को रक्षासूत्र बांधना हमारे लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में सीमा पात्रा, सीमा सिंह, मंजूलता दुबे, रेणुका मुर्मू, बबीता वर्मा, नीलम चौधरी, सोनी हेमरोम, रंजिता सिंह, उषा पांडेय, सुनीता सिंह, सुजाता सिंह रीता क्षेत्री, संतोष उपस्थित रहे।