logo

BJP ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया, जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगीः चंपई सोरेन

chimu.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मुख्यमंत्री बनते ही चंपई सोरेन एक्शन मोड में आ गये हैं। उन्होंने कल दुमका में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। सीएम चंपई सोरेन ने कहा है कि भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। कल वह दुमका में भी भाजपा पर खूब बरसे थे और कहा था कि षड्यंत्र रचकर भाजपा ने हेमंत सोरेन को जेल भेजा है। उन्होंने लोगों से कहा कि सभी लोग संकल्प लें कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को खाता नहीं खोलने देंगे। 


हम लोकतंत्र की रक्षा करेंगे 
आज उन्होंने ट्वीट के जरिए राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत किया है और कहा है कि झारखंड पहुंचने पर "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" का स्वागत किया। भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया है, झारखंड की जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी थी। उनके सपनों को पूरा कर हम लोकतंत्र की रक्षा करेंगे, संविधान को बचाएंगे। बता दें कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा इनदिनों झारखंड में है और आज राहुल गांधी देवघर पहुंच चुके हैं।


गुरुजी के आदर्शों को नहीं भूलेंगे 
सीएम चंपई सोरेने ने शुक्रवार को एक सभा के दौरान यह भी कहा कि विरोधियों ने हमारे युवा सम्राट-कर्मवीर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा ने षड्यंत्र रचकर, जालसाजी करके फंसाया है, उन्हें झूठे मुकदमे में जेल भेजा है। इस वर्ष भले ही मंच पर हमारे गुरुजी शिबू सोरेन या हेमंत सोरेन नहीं है पर हमारा एजेंडा गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाने का जो लक्ष्य पहले रहता था वह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि हम आप लोगों के बीच आते रहेंगे।  हम गुरुजी के आदर्शों से कभी समझौता नहीं करेंगे, उन्होंने जो सेवा-संघर्ष का पाठ पढ़ाया है, उस पर जीवन भर चलेंगे।