logo

BJP विधायक रणधीर सिंह बोले, पार्टी को कमजोर कर रहे सांसद निशिकांत दुबे

RANDHIR1.jpg

रांची 

BJP विधायक रणधीर सिंह (Randhir Singh) ने अपनी ही पार्टी के गोड्डा सासंद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। बता दें कि रणधीर सिह सारठ से बीजेपी के विधायक हैं और पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। रणधीर सिहं ने ये बयान तब दिया जब वे विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेने रांची आये थे। रणधीर सिंह ने कहा कि निशिकांत दुबे प्रायः अपने गैर जिम्मेदार ट्वीट के जरिये झारखंड की राजनीति पर टिप्पणी करते रहते हैं। इससे कई बार बीजेपी कार्यकर्ता ठगा महसूस करते हैं। साथ ही उनके ट्वीट से पार्टी की छवि भी दागदार हो रही है।   

क्या कहा है निशिकांत ने

बता दें कि निशिकांत ने एक बयान में कहा कि सोरेन पारवार में सीएम के कुर्सी को लेकर मारामारी की स्थिति है। सीता सोरेन और बसंत सोरेन के पक्ष में 18 विधायक पार्टी से बगावत करने के मुद्रा में हैं। लेकिन जैसे ही आज चंपाई सोरेन ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया, वैसे ही निशिकांत अपने ही विधायक रणधीर सिंह के निशाने पर आ गये। उन्होंने सांसद निशिकांत को सलाह देते हुए कहा, आप सांसद हैं, तो आपको केंद्र की हालत पर नजर रखनी चाहिये। न कि झारखंड पर।  

कहा, गोड्डा सांसद हैं पार्टी के मालिक नहीं 
रणधीर सिंह ने आगे कहा कि हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार में जेल गए, यहां तक निशिकांत का बयान सही था। लेकिन कितने विधायक उनके संपर्क में हैं, इस पर अपनी राय देकर निशिकांत ने सही नहीं किया।  रणधीर ने कहा कि वे गोड्डा के सांसद हैं पार्टी के मालिक नहीं है। कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस तरह का बयान नहीं दिया। निशिकांत ने जो ट्वीट किया वो पूरी तरह गलत साबित हुआ।