logo

रांची : शरद यादव के निधन पर भाजपा ने जताया शोक, बताया बड़ी क्षति

23_02_2022-sharad_yadav_22492449.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष,शरद यादव के निधन पर प्रदेश भाजपा ने गहरा शोक प्रकट किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आज देश ने एक प्रखर समाजवादी नेतागरीबोंशोषितों की आवाज को खो दिया ।

शरद यादव का निधन देश के लिये एक बड़ी क्षति है- बाबुलाल मरांडी

शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रखर समाजवादी नेता शरद यादव का निधन देश के लिये एक बड़ी क्षति है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया।  दुःख की इस घड़ी में मैं उनके शोकाकुल परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

शरद यादव का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है- कर्मवीर सिंह

शोक संवेदना व्यक्त करते हुए झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि शरद यादव का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्रनाथ त्रिपाठीप्रदेश के महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहूडॉ प्रदीप वर्मा और बालमुकुंद सहायसुबोध सिंह गुड्डू शामिल हैं।