logo

राज्यसभा : भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने सदन में पश्चिम बंगाल और झारखंड में कोयले की अवैध तस्करी का मामला उठाया

deepak_prakash_thumb6.jpg

रांची:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य में हो रहे अवैध उत्खनन से जानमाल की क्षति पर राज्य सभा सत्र के दौरान आज शून्य काल में मामला उठाया। केंद्र सरकार से एसआईटी गठन कर जांच कराने की मांग की। कहा कि पश्चिम बंगाल और झारखंड सरकार की अवैध साठगांठ से कोयले की अवैध तस्करी हो रही है।

 

 

दीपक प्रकाश ने राज्य सभा मे झारखंड सरकार को कटघरे  में खड़ा  किया। कहा कि राज्य सरकार की मिलीभगत से झारखंड में अवैध कोयले का उत्खनन बढ़ता जा रहा है। साथ ही लोगों की जानें भी जा रही हैं। पिछले दिनों 10 से ज्यादा मौत अवैध उत्खनन के कारण हुई है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध उत्खनन को बढ़ावा देने में पश्चिम बंगाल और झारखंड सरकार की साठगांठ है।

 

प्रकाश ने कहा कि राज्य का पुलिस प्रशासन इसमें पूरी तरह संलिप्त है। तीनो कोल कंपनी ईसीएल, बीसीसीएल और सीसीएल के प्रशासन द्वारा और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों के द्वारा स्थानीय थाना में कार्रवाई करने हेतु जब सूचना दी जाती है तो थाना द्वारा इसे अनसुना किया जाता है। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य में बढ़ते अवैध खनन की जांच एसआईटी गठित कर कराने की मांग की।