logo

सियासत : झारखंड के भाजपा सांसद दिल्ली में जुटे, जानिये क्या हुई बातचीत

bjp_mp_meet.jpg

 

दिल्ली:

भाजपा के सांसद आज दिल्ली में जुटे। संसद के कक्ष में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में इनकी बैठक हुई। जिसमें नेता विधायकदल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के अलावा सांसद सुनील कुमार सिंह, जयंत सिन्हा, सुदर्शन भगत, समीर उरांव, सुनील सोरेन, बीडी राम, महेश पोद्दार, विद्युतवरण महतो और संजय सेठ शामिल हुए।

 

बैठक में राज्य की समस्याओं ,राज्य सरकार की विफलताओं, केंद्रीय बजट से राज्य को मिलनेवाले लाभ, कोरोना संकट में केंद्र सरकार द्वारा राज्य को दी जाने वाली सहायता सहित आगामी  कार्यक्रमो पर चर्चा की गई।