logo

'भ्रष्टाचारियों का गिरोह है I.N.D.I.A गठबंधन और कांग्रेस उसकी सरगना', बोली BJP

a1201.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने रविवार को आईएनडीआईए गठबंधन और हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशना साधा। गठबंधन को घमंडिया कहकर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचारियों का गिरोह है और कांग्रेस उसकी सरगना। उन्होंने कहा कि गैर-बीजेपी शासित सरकारों इनका स्लीपर सेल है। जफर इस्लाम ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार  भ्रष्टाचार की देन है। यहां आकंठ भ्रष्टाचार है । बंगाल में बुआ भतीजा, बिहार में नीतीश लालू,  तमिलनाडु में स्टालिन और उनके दामाद  और केरल में वामपंथी सभी लूट में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सरकारों को जनता की भलाई से कुछ भी लेना देना नही।इन्हे केवल अपने परिवार की चिंता है।

संवैधानिक संस्थाओं को लाठी मार रहा विपक्ष
जफर इस्लाम ने कहा कि कि घमंडिया गठबंधन अब लठबंधन बन चुका है। ये संवैधानिक संस्थाओं पर लाठी मार रहे। कभी आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनने पर अपमानित करते हैं। कभी गरीब जाट किसान परिवार से आए उपराष्ट्रपति का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मिमिक्री का वीडियो बनाकर संसद को लाफ्टर शो की तरह चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में सांसदों का निलंबन उचित है जब प्रतिनिधि संविधान और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो जाएं। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है। कांग्रेस पार्टी के सांसद के ठिकानों से बरामद 500करोड़ से ज्यादा रूपए इसके गवाह है।इस कैश  बरामदगी ने देश में कीर्तिमान स्थापित किया है।

6 समन के बाद भी ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हुए हेमंत
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्यमंत्री को ईडी ने 6 समन जारी किए है लेकिन मुख्यमंत्री भगोड़ा सीएम साबित हो रहे।आखिर गलत नही किया तो क्यों डर रहे।भागने से बच भी नही सकते। ईडी आनेवाले दिनों में सबूतों के साथ उनके दरवाजे पहुंच जाएगी। उन्हे जवाब देना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण जेल  गए पदाधिकारियों को बेल नही मिल रहे। आज भी  भ्रष्ट अधिकारी भ्रष्टाचार के आर्किटेक्ट बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि सब दिन एक सरकार नही रहेगी। समय आने पर भाजपा सरकार ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर कारवाई करेगी। कहा कि  सोरेन जी भ्रष्टाचार पर कारवाई के बदले मुख्य सचिव बदल रहे। कल हो सकता है कारवाई से बचने केलिए डीजीपी बदल दें।

उन्होंने कहा कि जनता ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में इंडी गठबंधन को सजा दे चुकी । अब झारखंड की बारी है। जनता एक-एक पाई का हिसाब लेगी।