logo

गुमला : सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने किया मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, करीव 200 लोगों ने कराया जांच

ew7b.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला के शीर्ष नेतृत्व के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा 2025 का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रविवार को बस स्टैंड रोड स्थित सिद्धि विनायक होटल के सभागार में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
पार्टी के जिला संयोजक दामोदर कसेरा ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव को सेवा के रूप में मनाते हुए संपूर्ण देशभर में भाजपा द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। गुमला में आयोजित इस शिविर में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, झारखंड प्रदेश के संयोजक डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन के नेतृत्व में सिर, कान, नाक व गला से संबंधित 150 से 200 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई एवं दवाओं का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर भाजपा गुमला जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, दामोदर कसेरा, विनोद कुमार, सुरेश सिंह, सत्ता पटेल, अनूप चंद्र अधिकारी, निर्मल गोयल, भूपन साहू, गुड्डी नंदा, मृत्युंजय कुमार, राधेश्याम कुशवाहा, संजय वर्मा, कौशलेंद्र जमुआर, विपिन सिंह, मनमोहन सिंह, शंकर लाल जाजोदिया, राजेश सिंह, शंभु सिंह, सरजू साहू, रितेश कुमार, नीतेश कुमार, अमन कुमार, रविकांत कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags - latest Gumla News Gumla News updates latest kashidih news Gumla news Updates latest Gumla news in hindi latest Gumla news Gumla news in hindi latest updates Gumla news