logo

हर बूथ पर 370 वोट जोडें तभी 'मोदी सरकार 400 पार' का संकल्प पूरा होगा- कर्मवीर सिंह

a3116.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रविवार को पार्टी के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रकोष्ठ और विभागों के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक गण उपस्थित थे। संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री एवम प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख मनोज सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सभी विभाग और प्रकोष्ठ के दायित्वों एवम कार्यक्रमों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

लोकसभा चुनाव में सबकी महत्वपूर्ण भूमिका
कर्मवीर सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। अपने विभाग के कार्यकर्ताओं के साथ बूथों पर सक्रियता को बढ़ाते हुए हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर बीजेपी के पक्ष में 370 लोकसभा की सीट और एनडीए के खाते में 400 पार के संकल्प को पूरा करें। उन्होंने कहा कि बूथ पर अतिरिक्त 370वोट और देश में 370लोकसभा सीट जिताना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मोदी सरकार दोहराने का मन बना चुकी जनता!
कर्मवीर सिंह ने कहा कि फिर एकबार मोदी सरकार के लिए देश की जनता मन बना चुकी है। हमें उनके दरवाजे पर मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाना है। बैठक में शिवपूजन पाठक, सुबोध सिंह गुड्डू, योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, अजय मारू, राहुल अवस्थी, विवेक विकास, पंकज श्रीवास्तव, सूरज चौरसिया, राजेश शुक्ला, संजीव विजयवर्गीय, रविनाथ किशोर,उमाशंकर केडिया,मृत्युंजय शर्मा, लक्ष्मी चंद्र दीक्षीत,  नीरज सिंह, अमित नाथ चरण, राजश्री जयंती,जयश्री इंदवार , डॉ रामाधीन, डॉ तान्या,लक्ष्मी कुमारी, सुधीर श्रीवास्तव, दीपक सिन्हा,सतीश सिन्हा अनील महतो, चंद्र प्रकाश,स्वामी देवेंद्र प्रकाश ,जेपी शर्मा ,चंदन कुमार,राजू चौधरी,सहित कई उपस्थित थे।