logo

अंबा प्रसाद बताएं, किसने दिया लोकसभा टिकट का ऑफर; विधायक के आरोपों पर BJP का पलटवार

amba_BJP.jpg

द फॉलोअप डेस्क रांची:

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के आरोपों को BJP ने खारिज किया है। बीजेपी सांसद आदित्य साहू ने कहा है कि भ्रष्टाचार के आरोप पर जब अंबा प्रसाद के यहां ईडी का छापा पड़ता है तो वह बोलती है कि बीजेपी करवा रही है। इनलोग के पेट में भी दर्द होगा या बुखार होगा तो ये कहेंगे कि बीजेपी करवा रही है। ये (अंबा प्रसाद) कहती है कि बीजेपी और संघ परिवार ने उन्हें चतरा और हजारीबाग से चुनाव लड़ने का दबाव बनाया था। इन्हें स्पष्ट करना चाहिए, प्रमाणित करना चाहिए कि आखिर वो कौन लोग हैं उसका नाम और चेहरा उजागर करना चाहिए। किसने आपको कहा कि आप चतरा और हजारीबाग से चुनाव लड़ें। यह बीजेपी और बड़कागांव की जनता जानना चाहती है। उस व्यक्ति को मीडिया के सामने प्रस्तुत करने का काम करें। 


NTPC में कोयला और जमीन का हो रहा गोरखधंधा  
अदित्य साहू ने आगे कहा कि एक राजनीतिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि को अपना चाल-चरित्र और चेहरा जरूर देखना चाहिए। बीते 15 साल से बड़कागांव में इनके परिवार के लोग प्रतिधिनित्व कर रहे हैं। किस प्रकार से वहां के लोगों के द्वारा आवाज उठाई जा रही है, किस प्रकार से कोयले-बालू की लूट हो रही है। यह सबके सामने है। इनके लोग बालू का अवैध कारोबार करते हैं। थाने में जब बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त किया जाता है तो इनके गुर्गे थाने से जबदस्ती उस बालू को छुड़ा ले जाते हैं। आप लोगों ने वीडियो के माध्यम से देखा कि कैसे लोग अपना दर्द बयां कर रहे हैं। उनकी जमीन को लूट लिया गया।

आदित्य साहू ने सवालिया लहजे में कहा कि बताइये एक गरीब की जमीन लूटने का अधिकार आपको किसने दिया। जनता ने आपको लूटने के लिए वोट दिया है? दबंगई का आलम यह है कि वहां की पुलिस भी इनके आगे नतमस्तक रहती है। दिनदहाड़े कोयले की लूट होती है। NTPC में कोयला और जमीन का गोरखधंधा हो रहा है यह सबलोग जानते हैं। ये कहते हैं कि बीजेपी और संघ के लोगों ने मेरे ऊपर चतरा और हजारीबाग से चुनाव लड़ने का दबाव बनाया था। इन्हें प्रमाणित करना चाहिए कि आखिर वो कौन लोग हैं? उसका नाम और चेहरा उजागर करना चाहिए। किसने कहा आपको कि आप चतरा और हजारीबाग से चुनाव लड़िए? यह बीजेपी और बड़कागांव की जनता जानना चाहती है। उस व्यक्ति को मीडिया के सामने प्रस्तुत करने का काम करें। 


2014 के बाद देश में तेजी से भष्ट्राचार में कमी आई
सांसद ने कहा कि सोते-जागते सत्ताधारी दल के नेताओं को बीजेपी का डर सता रहा है। आदित्य साहू ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो कहा था कि मेरी सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर,शोषित, दलित और वंचितों को समर्पित रहेगी। उन्होंने कहा था कि न खाऊंगा और न ही खाने दूंगा। इसी मूलमंत्र के साथ प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया। 2014 के बाद से देश में भ्रष्टाचार में तेजी से कमी आई है। इससे पहले जब कांग्रेस सरकार चला रही थी तो सब जानते हैं कि क्या हालात थे? आज, आये दिन भ्रष्टाचार के मामले उजागर होते हैं।

कांग्रेस भष्टाचार की जननी 
आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गाधी भ्रष्टाचार के आरोप में अभी जेल से बाहर हैं। राज्य में भी कांग्रेस के समर्थन में JMM की सरकार चल रही है। जब-जब कांग्रेस के समर्थन से राज्य में सरकार बनती है तब-तब इस राज्य में खान-खनिज और संप्रदा की लूट बड़े पैमाने पर होती है। बालू की लूट हो रही है। आज पूरे राज्य में बालू मिलना मुश्किल हो गया है। झारखंड का बालू उत्तर प्रदेश और बिहार भेजा रहा है लेकिन, यहां के लोगों को ही नहीं मिल रहा है। 50 रुपये बोरी बालू यहां पर लोग बेचने का काम कर रहे हैं। जब झारखंड में बीजेपी की सरकार चल रही थी, तब गांव के लोगों को बालू की नीलामी और बिक्री करने का अधिकार था।

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि अभी राज्य में चल रही JMM-कांग्रेस की सरकार बालू से भी तेल निकालने का काम कर रही है। सारे विकास के कार्य ठप पड़े हैं। कांग्रेस के समर्थन से यहां जेएमएम की सरकार चल रही है। इनके पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज भ्रष्टाचार के आरोप में ही जेल में बंद हैं। कांग्रेस-झामुमो-राजद सभी इसके समर्थन में खड़े हैं। इनका कहा है कि जितना लूटना है लूट लो, हम तुम्हारे समर्थन में खड़े हैं। 

क्या है आरोप
गौरतलब है कि मंगलवार को छापेमारी खत्म होने के बाद अंबा ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया था। अंबा ने कहा है कि राजनीतिक वजहों से उनके यहां छापेमारी की गई है। उन्होंने कहा है कि एनटीपीसी और अडानी के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर भी वो बीजेपी के टार्गेट पर आई हैं। उन्हें बीजेपी के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ने को कहा गया था। उनपर हजारीबाग और उसके बाद चतरा से चुनाव लड़ने का दबाव बनाया जा रहा था। जब वह नहीं मानी पर ईडी द्वारा परेशान किया जा रहा है।