logo

हेमंत सोरेन सरकार पर भाजपा प्रवक्ता ने लगाया 10 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप 

jafar.jpeg

द फॉलोअप टीम  

भारतीय जनता पार्टी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए इनके नेताओं पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने दिल्ली में कहा है कि गठबंधन का मकसद सिर्फ मोदी को हटाना है। जफर इस्लाम ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी निशाना साधा। कहा कि सोरेन ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। हेमंत सोरेन ने किसी को नहीं बख्शा। इन्होंने सब को लूटने काम किया। प्रदेश में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन हेमंत सोरेन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। जफर ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने 10-20 हजार करोड़ का घोटाला किया है। इंडिया गठबंधन ने हेमंत सोरेन को अपने स्लीपर सेल की तरह भ्रष्टाचार करने के लिए छोड़ दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में मनरेगा घोटाला- 550 करोड़, अवैध खनन, जमीन घोटाला- 3000 से करोड़ और टेंडर एवं ट्रांसफर-पोस्टिंग और शराब घोटाला, 2000 करोड़ रुपये का हुआ है। इसमें झारखंड के मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं। जफर ने आगे आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने बनवासी लोगों की भूमि हड़प ली है। जब इनसे ईडी पूछताछ करना चाहती है तो इन्हें परेशानी होती है।